फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे से परीक्षा दिलाने पर परीक्षार्थी का केस, पुलिस में भी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। स्कूल शिक्षा बोर्ड की एसओएस की परीक्षा में बाल स्कूल ऊना के केंद्र में फर्जी परीक्षार्थी द्वारा पेपर देने के मामले में परीक्षार्थी का केस बनाया गया है। ‘अमर उजाला’ ने घटना की खबर शुक्रवार को प्रमुखता से छापी थी। इसके तुरंत बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षार्थी की जगह किसी दूसरे युवक द्वारा पेपर देने पर परीक्षार्थी का केस बनाया है।
विज्ञापन

गौर हो कि ऊना के बाल स्कूल में एसओएस के परीक्षा केंद्र में स्कूल स्टाफ ने दसवीं कक्षा के गणित की परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा था। लेकिन यह फर्जी परीक्षार्थी केंद्र में तैनात स्टाफ सदस्यों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। ऊना बाल स्कूल के एसओएस के परीक्षा केंद्र में दुश्यंत निवासी बनगढ़ की जगह कोई अन्य युवक पेपर दे रहा था। परीक्षा में बैठे फर्जी परीक्षार्थी की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि स्कूल में लगे सीसीसीटी में अरोपी की फुटेज देखी जा सकती है। अधीक्षक मोहन लाल ने पूरे मामले की रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड में भेज दी है। इसके अलावा मामले की शिकायत परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने पुलिस से भी की है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी का कहना है कि ऊना बाल स्कूल के एसओएस के परीक्षा केंद्र में दुश्यंत की जगह किसी अन्य युवक द्वारा पेपर देने के मामले में परीक्षार्थी का केस बनाकर कार्रवाई शरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें