फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेव मंदिर माथा टेकने गया, नहीं लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)। निकटवर्ती रायपुर सहोड़ां गांव का नौवीं में पढ़ने वाला छात्र लापता हो गया है। परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस चौकी मैहतपुर में गुमशुदगी की रपट दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रायपुर सहोड़ां निवासी हरिकृष्ण ने बताया कि उनका पोता प्रियांशु चार दिन से लापता है। वह मैहतपुर के एक निजी स्कूल में नौवीं में पढ़ता है। उसकी आस-पड़ोस तथा रिश्तेदारों के पास तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। हरिकृष्ण के मुताबिक 6 मार्च शाम को करीब आठ बजे प्रियांशु यह बताकर घर से गया था, कि वह बनौड़े महादेव में माथा टेकने जा रहा है, लेकिन वह आज दिन तक घर नहीं लौटा। सब जगह तलाश करने बाद जब कहीं नहीं मिला तो शुक्रवार को पुलिस चौकी मैहतपुर में इसकी रपट दर्ज करवाई गई। इस तरह अचानक बालक के लापता हो जाने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने प्रियांशु को खोजने की पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें