फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
rape
विज्ञापन

अंब (ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में उपचार के नाम पर पंद्रह वर्षीय युवती से दुराचार के आरोपी को अदालत ने चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे वीरवार को दोबारा अदालत में लाई। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि जिला मंडी के एक गांव से आए व्यक्ति ने अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह और उसकी पत्नी अपनी पंद्रह साल की बेटी को झाड़ फूंक से इलाज के लिए शनिवार को मैड़ी लेकर आए थे। जहां कथित बाबा ने इलाज के नाम पर उनकी बेटी को अपने साथ एक कमरे बंद कर लिया।

इलाज के नाम पर युवती से दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी बाबा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज किया था। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें