गांव महालम में छापेमारी, 3000 लीटर नाजायज शराब बरामद
पुलिस और एक्साइज विभाग के मुलाजिमों ने घर में ही नष्ट की अवैध शराब
आरोपियों ने कमरों के अंदर टैंक बनाकर छिपाकर रखी थी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव महालम में वीरवार को डीएसपी अमरजीत सिंह सिद्धू और एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हजारों लीटर अवैध शराब नष्ट की गई और 200 बोतलें नाजायज शराब बरामद की गई। किसी भी आरोपी को काबू नहीं कर सकी। शराब माफिया ने घर में बने कमरों के अंदर टैंक बनाकर अवैध शराब छिपाकर रखी हुई थी।
एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि डीटीसी बीके बरदी, ईटीसी आरके आहूजा के आदेश पर पुलिस विभाग के साथ मिलकर गांव महालम में छापेमारी की गई। आरोपियों की तरफ से जहां भी अवैध शराब तैयार करने का सामान और जगह का इस्तेमाल किया गया था, वहां पर करीब 15 हजार लीटर शराब नष्ट की गई है। साथ ही 3000 लीटर लाहन और 200 बोतलों नाजायज शराब बरामद की गई। आरोपी मौके से भाग गए।
डीएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा टीमें बनाकर लोगों को नशा न बेचने के बारे में जागरूक किया जा रहा है और खासकर महालम में भी आम लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें भेजी जाएंगी। जब घर में शराब तैयार होती है तो उस में कहीं न कहीं महिला का हाथ भी होता है। हम सीधे तौर पर महिला को आरोपी नहीं बना सकते जितनी देर तक पुलिस की जांच में यह साबित न हो जाए कि महिला भी इस नाजायज शराब को बेचने का काम करती है।
फोटो संख्या-13एफजेडआरपी01, 02 जे
कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) के गांव महालम से पकड़ी अवैध शराब नष्ट करते मुलाजिम।