फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व कार की टक्कर में घायल महिला ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। होशियारपुर मार्ग पर बीते रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की भी मौत हो गई। गौरतलब है कि रविवार को कार और बस की भयंकर भिड़ंत हो गई थी। इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में बटाला निवासी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में बीनू हांडा (55) को जिला क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया था। वहां पर जख्मों का ताव न सहते हुए बीनू हांडा की मृत्यु हो गई थी। हादसे में अन्य घायल जगमोहन हांड ा(60) तनवी हांडा (25) का फिलहाल डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है। रविवार शाम गगरेट हाशियारपुर सड़क पर हुई दुर्घटना में एक कार ने बस को जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार चालक कार ही फंस गया था।

दुर्घटना में उसकी गर्दन कट गई थी। पुलिस प्रशासन और लोगों ने कड़ी मशक्कत से कार चालक के शव को कार काट कर निकाल था। गगरेट पुलिस ने मृतक बीनू हांडा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें