फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली में भड़की आग, मक्की के 100 गट्ठे राख

विज्ञापन
बिजली तारों से टकराने से हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र टोल बैरियर संतोषगढ़ के समीप से ट्रैक्टर-ट्राली में अचानक आग भड़क गई। हादसे में ट्राली में रखे मक्की के करीब 100 गट्ठे आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गए।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उसने आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक होशियारपुर का राम स्वरूप ट्रैक्टर-ट्राली पर 100 मक्की के गट्ठे लादकर सूरेवाल से होशियारपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल टैक्स बैरियर संतोषगढ़ के समीप ट्राली के ऊपर लदे गट्ठे बिजली की तारों से टकरा गई। तारों में स्पार्किंग के कारण गट्ठों में आग भड़क गई। आग भड़कती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रैक्टर को ट्राली से अलग कर दिया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर नियंत्रण पाया। चौकी इंचार्ज संतोषगढ़ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लगी थी। इसे दमकल कर्मियों ने समय रहते काबू पा लिया। कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें