फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का केस हल

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म हाउस के गार्ड की हत्या में तीन काबू
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल किया डंडा, बाइक, गेट की चाबी और गार्ड का पर्स बरामद किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।पुलिस ने थाना सदर नाभा के अधीन पड़ते गांव सौजा के एक फार्म हाउस के बुजुर्ग गार्ड की 30 अक्तूबर को की गई हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गार्ड की हत्या आरोपियों ने चोरी के इरादे से की थी। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा, मोटरसाइकिल और फार्म हाउस के गेट की चाबी और गार्ड का पर्स बरामद कर लिया है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 30 अक्तूूबर की देर रात को थाना सदर नाभा के अधीन पड़ते गांव सौजा के बलदेव सिंह (67) का हाथ-पैर बांध कर कत्ल कर दिया गया था। बलदेव सिंह गांव सौजा के साहूकार विजय भंडारी के फार्म हाउस में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इस केस में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने थाना सदर नाभा में कत्ल का केस दर्ज किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी राजवीर सिंह उर्फ राजू, गोरख सिंह उर्फ गोरखा निवासी गांव सौजा और राम ठाकुर निवासी दाह थाना गंवरिया जिला मधेपुर बिहार हाल निवासी सौजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 30 अक्तूबर की रात तीनों ने पहले मिलकर शराब पी और फिर पहले से बनाई योजना के मुताबिक साहूकार विजय भंडारी के फार्म हाउस में धान की भरी ट्राली और ट्रैक्टर चोरी करने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे। फार्म हाउस की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हो गए। वहां फार्म हाउस की सिक्योरिटी कर रहे बलदेव सिंह ने जैसे ही आवाज सुनी, तो उसने आरोपियों की तरफ टार्च मारी और आरोपियों को रोशनी में पहचान लिया। पकड़े जाने के डर से तीनों आरोपियों ने गार्ड बलदेव सिंह को पकड़ कर मंजे पर फेंक दिया। आरोपियों ने बलदेव सिंह के हाथ-पांव और मुंह बांध कर डंडे से हमलाकर उसका कत्ल कर दिया। जाते समय फार्म हाउस के गेट की चाबी व बलदेव सिंह का पर्स अपने साथ ले गए। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, डंडा और चोरी की फार्म हाउस के गेट की चाबी व गार्ड का पर्स बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें