फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के प्रधान लक्खी पर हमला

विज्ञापन
demo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। थाना हरोली के तहत ट्रक यूनियन टाहलीवाल में यूनियन के प्रधान लखवीर सिंह पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। इइससे यूनियन प्रधान को अंदरुनी चोटें लगी हैं।

वारदात के दौरान युवकों ने प्रधान को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने यूनियन के प्रधान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ट्रक यूनियन के प्रधान लखवीर सिंह निवासी गोंदपुर जयचंद ने आरोप लगाया कि कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह साथियों के साथ ट्रक यूनियन टाहलीवाल में बैठा था। ऊपर वाले कमरे में बिंदू और उसके दो साथी थे। नीचे उतरते समय तीनों ने बिना वजह मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में लखवीर सिंह के कपड़े फट गए और दाहिने घुटने में अंदरूनी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने बताया कि मारपीट करने के साथ-साथ तीनों ने जान से मारने की धमकियां दी। लक्खी ने बताया कि इससे पहले भी तीनों ने तीन से चार बार मेरा रास्ता रोकने की कोशिश की। लखवीर सिंह ने मारपीट को लेकर तीनों के खिलाफ शिकायत दे दी है। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित का मेडिकल करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें