फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फ्रेंड्स कॉलोनी में टूटा घर ताला, नकदी और गहनें चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के साथ लगते क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। चिंता की बात यह है कि ऐसे मामलों में आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला शहर के साथ लगती फ्रेंड्स कालोनी का है, जहां चोरों के एक बंद घर को निशाना बनाया। शातिर यहां से सोने के आभूषण और 4,000 रुपये की नकदी उड़ाकर ले गए हैं। थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अशोक कुमार (45) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से गांव नेरी डाकघर भुदान तहसील बंगाणा के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे परिवार के साथ किराये के मकान में वार्ड एक फ्रेंड्स कालोनी ऊना में रहते हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि छुट्टियां होने के कारण बीती 13 मार्च को वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अपने गांव नेरी (बंगाणा) चले गए। इसके बाद रविवार शाम को जब लौटे तो उनके मकान के मुख्य दरवाजे का का ताला टूटा था। अंदर सभी कमरों की अलमारियां खुली थीं।

इसके अलावा अन्य सामान भी बिखरा हुआ था। चोर पर्स से उनकी पत्नी की सोने की दो चूड़ियां, कान की बालियां, एक अंगूठी और 4,000 रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। अशोक कुमार ने बताया कि शातिरों ने घर के ऊपरी मंजिल के कमरों में भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। थाना सदर पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले। गौर हो कि शहर से सटे क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। बीते दिनों बहडाला और हाल ही में टक्का रोड़ के साथ दिनदहाड़े एक घर में चोरी की घटना सामने आ चुकी है। इसके अलावा नंगडां गांव में भी बीते दिनों चोरी हुई और बडसाला में भी बंद घरों में चोरों ने निशाना बनाया। खास बात यह है कि चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। इससे पता चलता है कि चोरी से पहले घरों की रेकी की जा रही है।
विज्ञापन


सभी मामलों में चोरी केवल नकदी और गहनों की हो रही है। चिंता की बात यह है कि लगातार हो रही चोरी के मामलों में पुलिस के हाथ खाली है। एक ही तरह से चोरी की घटनाएं होने से शक है कि इसमें किसी गिरोह का हाथ हो सकता है जो कि योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा है। इससे लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर खौफजदा हैं। मजबूरी में लोग रात के समय ठीकरी पहरा लगा रहे हैं।
कोट्स
फ्रेंड्स कालोनी में चोरी की घटना सामने आई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा अन्य मामलों की जांच में भी पुलिस की टीमें जुटी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें