फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल जरियाला में बुजुर्ग दंपती पर दराट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गगरेट क्षेत्र के नंगल जरियाला में एक बुजुर्ग दंपती के साथ घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अजय पाल (63) निवासी नंगल जरियाला वार्ड चार तहसील घनारी ऊना ने पुलिस को बताया कि 15 मई की रात उसका बेटा शादी समारोह में गया था। घर पर वह, उसकी पत्नी, बहू और छोटा बेटा मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान रात करीब 10 बजे उनके गांव के ही वार्ड-6 का रहने वाला अभिषेक कुमार दोनों हाथों में दराट पकड़कर घर से गेट पर प्रहार करने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने गेट खोलकर आरोपी से ऐसा करने का कारण पूछा तो वह गुस्से में आ गया। अजय पाल ने बताया कि आरोपी अभिषेक ने उस पर दराट से हमला किया, जिससे उसके कंधे से खून बहने लगा। जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो आरोपी से उसपर पर दराट से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें