फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला की बालियां छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के साथ लगते कोटला कलां में बीते सात मई को महिला बालियां झपटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरनेक सिंह निवासी चनोली, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर पंजाब और गुरप्रसाद सिंह निवासी चोई बाजार आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब के तौर पर हुई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों को अब 18 मई को अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बीते सात मई को कोटला कलां में बाबा बाल मंदिर के पास से स्कूटी सवार महिला के कान की बालियां छीनकर भाग गए थे। घटना के बाद जांच के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पंजाब के पड़ोसी जिले रामनगर के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दबिश देकर आरोपी हरनेक सिंह को नूरपुर बेदी जिला रूपनगर पंजाब से और गुरप्रसाद सिंह को श्री आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर पंजाब से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने कहीं पहले ऐसी वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें