फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ स्कूल के प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़

Mon, 13 Feb 2017 08:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संतोषगढ़ में अज्ञात शातिरों ने प्राचार्य कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की है। हालांकि, शातिरों ने स्कूल में किसी भी प्रकार की चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दिया है। स्कूल प्राचार्य कक्ष में हुई तोड़फोड़ के पीछे शातिरों की क्या मंशा रही होगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उप प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन दिन सार्वजनिक अवकाश के बाद जब स्कूल का चपरासी स्कूल खोलने गया तो देखा कि स्कूल प्रधानाचार्य कक्ष के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान भी बिखरा पड़ा था। इसके अलावा प्रधानाचार्य कक्ष के अंदर रखे गए कंप्यूटर के साथ किसी ने तोड़फोड़ भी की है। जबकि, कमरे में रखे घड़ी सहित अन्य कीमती सामान को भी अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है।

अभी तक शातिरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि इन दिनों जिले में आए दिन स्नेचिंग और चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त करने की मांग की है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें