फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पलटने से आठ घायल

Sun, 12 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
पुलिस चौकी जोल के तहत जोगीपंगा में शनिवार शाम एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार एक बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 रोगी वाहन बंगाणा की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सन्हाल गांव के ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर मकरैड़ की ओर जा रहे थे कि जोगीपंगा के समीप पहुंचने पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में वाहन सवार सभी को चोटें पहुंची हैं। सूचना मिलने के बाद 108 की ओर से ईएमटी मुनीष और राकेश मौके पर पहुंचे और घायलों को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला और युवती को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें