दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में गणित और विज्ञान के महत्व पर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय रिसोर्स पर्सन डॉ. जसविंद्र सिंह (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जिला पटियाला, पंजाब ने विद्यार्थियों के लिए दैनिक जीवन में गणित एवं विज्ञान के महत्व विषय पर कार्यशाला प्रस्तुत की।
कार्यशाला में डॉ. सिंह ने गणित एवं विज्ञान के प्रयोगों के माध्यम से इनका दैनिक जीवन में उपयोग, महत्व और सार्थकता विस्तारपूर्वक समझाई। उन्होंने रोचक उदाहरणों और सक्रिय संवाद के जरिए विद्यार्थियों की गहन भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर, जसवीर (प्रवक्ता गणित), विवेक मोदगिल (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान), मोनिका रत्न (प्रवक्ता रसायन विज्ञान), भारत भूषण शर्मा (प्रवक्ता अंग्रेजी), संजीव शर्मा (प्रवक्ता वाणिज्य) और मोनिका (टीजीटी मेडिकल) उपस्थित रहे।