फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में युवक पर चाकू से हमला, दो के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना हरोली क्षेत्र में वीरवार रात को एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसी के भतीजे ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने एक छोटे चाकू से उसके सिर पर वार किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों शिव कुमार व इंद्रजीत निवासी हरोली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लाडी (35) निवासी हरोली ने शिकायत में बताया कि वह अकसर अपने गांव के निवासी जसविंद्र राणा के खेतों में काम करता है। बीते वीरवार को भी उसने जसविंद्र राणा के खेत में काम किया। शाम को काम के बाद वह जसविंद्र के घर खाना खाने गया था। रात करीब नौ बजे वह घर के बरामदे में बैठकर खाना खा रहा था। उसी समय उसका भतीजा शिव कुमार अपने दोस्त इंद्रजीत के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने उसे जमीन पर लिटाकर पीटना शुरू कर दिया। आरोपी इंद्रजीत ने एक छोटे से चाकू से उसके सिर पर वार किए। इस दौरान जसविंद्र राणा ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले वीरवार सुबह भी उसके साथ खेत में मारपीट की थी। आरोपियों ने रात को दोबारा उसके साथ मारपीट की, जिसमें उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंची है। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें