फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन को सैकड़ों नम आंखों ने दी विदाई

Sat, 19 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
रोती हुई लड़की
विज्ञापन
पलोह प्राथमिक स्कूल में पिल्लर गिरने के कारण अकाल मौत का शिकार हुए आर्यन का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने मासूम को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शिक्षा विभाग की ओर से उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया और स्टाफ सदस्यों सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं आसपास स्कूलों के अध्यापक अंतिम संस्कार के वक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन


आर्यन की मृत्यु के कारण सारा क्षेत्र मातम में डूबा रहा। शनिवार को बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके गांव लाया गया तो सारा माहौल गमगीन हो गया। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक पाठशाला जाकर मौके का जायजा लिया। इस दौरान दुर्घटना के संभावित कारणों को लेकर पड़ताल की गई। अंब पुलिस के प्रोबेशनर डीएसपी सीपी सिंह ने भी अपनी टीम के साथ पलोह प्राथमिक पाठशाला में दुर्घटना स्थल का मुआयना किया।

सीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक बच्चे का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हादसे का शिकार बच्चे के अभिभावकों ने दुर्घटना को लेकर किसी प्रकार के शक से इंकार करते हुए शिकायत करवाने से इंकार किया है। वहीं, पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें