फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पहनने को युवाओं ने बहाया पसीना

Fri, 01 Apr 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
पुलिस भर्ती के िलए उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइन झलेड़ा में चल रही भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना तहसील के युवाओं ने शारीरिक परीक्षण में दम दिखाया। शुक्रवार की प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए सदर तहसील के 2,315 युवाओं को बुलावा पत्र भेजे गए थे। पुलिस विभाग के आईजी तथा भर्ती समिति के चेयरमैन हिमांशु मिश्रा की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। सुबह 6 बजे से ही पुलिस लाइन झलेड़ा में युवकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


पुरुष आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राउंड टेस्ट लिए जा रहे हैं। युवकों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सबसे पहले अधिकारियों ने युवाओं का कद तथा छाती नापी। भर्ती प्रक्रिया मेें पुलिस जवानों के अलावा 3 मेडिकल ऑफिसर तथा खेल विभाग के कोच भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता से संपन्न करवाने के लिए करीब आधा दर्जन वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे हर प्रक्रिया पर पैनी निगाह रखी जा रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया देर रात तक चलती रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को अंब और गगरेट तहसीलों के युवा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें