फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्लस के लिए रविवार को होगा 42 स्थानों पर विशेष कोविड वैक्सीनेशन सत्र

विज्ञापन
चिंतपूर्णी अस्पताल में मौके पर ही 18 से 44 साल के युवा वैक्सीन लगवाने को लेकर रजिस्ट्रेशन करवाते हु? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं के लिए 27 जून यानी आगामी रविवार को जिला के कुल 42 स्थानों पर विशेष कोविड टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिले में कोविड टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन

अंब ब्लॉक में 11 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इनमें एडीबी भवन चिंतपूर्णी, राधा स्वामी सत्संग घर ज्वार, सोनालिका फैक्टरी अंब, पंचायत घर कलरूही, पंचायत घर बेहड़ जसवां, राधा स्वामी सतसंग घर दियाड़ा, राधा स्वामी सतसंग घर गंगोती, पैरागॉन प्राइवेट लिमिटेड ठठल, पंचायत घर सूरी, लिवगार्ड मुबारिकपुर, जीएचएस किन्नू में टीकाकरण किया जाएगा।
हरोली ब्लॉक में 12 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। इसमें जीपीएस नंगल कलां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलैहड़, जीपीएस ईसपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदसाली, रावमापा लोअर बढे़ड़ा, रावमापा पूबोवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंगड़त, जीपीएस पालकवाह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंजावर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीटन आदि शामिल हैं। बसदेहड़ा ब्लॉक में 13 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें जीपीएस बसदेहड़ा, एचएससी रामपुर, राधा कृष्ण मंदिर अजौली, नंगड़ा, रावमापा जखेड़ा, मलाहत, जीपीएस लोअर कोटला कलां, जीपीएस रैंसरी, जीपीएस बडसाला, जीपीएस रककड़, चड़तगढ़, एचएससी सनोली और जीपीएस बसदेहड़ा शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा गगरेट ब्लॉक में 2 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें रावमापा अंबोटा और रावमापा गोंदपुर बनेहड़ा शामिल हैं। बंगाणा ब्लॉक में टीकाकरण के लिए 3 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें बंगाणा अस्पताल, सीएचसी थानाकलां और पीएचसी सोहारी टकोली केंद्र बनाए गए हैं। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि टाउन हाल ऊना में कोविड वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 200 वैक्सीन लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें