फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 प्लस आयु वर्ग में रिकॉर्ड 13,489 को लगी कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
देहलां में कोविड टीका लगवाते हुए लाभार्थी। - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। 18-44 वर्ष आयु वर्ग में बुधवार को जिले में रिकॉर्ड 13,489 लाभार्थियों की कोविड वैक्सीन की डोज दी गई। बुधवार को जिले में 62 केंद्रों में कोविड वैक्सीन लगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना स्लॉट तीसरे दिन कोविड टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

बिना स्लॉट बुकिंग के पहले और दूसरे दिन जिला ऊना में लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए थे। जबकि तीसरे दिन जिला में वैक्सीनेशन के लिए भारी संख्या में लोग केंद्रों तक पहुंचे। अब तक 2,48,754 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इनमें से 2,09,178 लाभार्थियों को पहली डोज तथा 39,576 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। बुधवार को जिला के 62 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में सोमवार, मंगलवार तथा बुधवार को तीन दिन टीकाकरण किया जा रहा है। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए वीरवार, शुक्रवार तथा शनिवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।
इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा दूसरी डोज वाले नागरिक भी टीकाकरण करवा सकते हैं। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को रिकॉर्ड लोगों ने कोविड वैक्सीन का डोज लगवाया है। आगामी रविवार को 18 प्लस आयु वर्ग के लिए विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें