ऊना। जिला ऊना कोरोना के चक्रव्यूह से बाहर निकलने लगा है। सोलह कोरोना संक्रमित केस सामने आने के बाद अब जिला में कोई भी एक्टिव केस नहीं बचा है। जिले में पिछले 16 दिन से कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि आज 58 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए टांडा मेडिकल कालेज भेजे गए थे और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि लिए सैंपल में से 44 चंडीगढ़ से लाए व्यक्तियों के थे और बाकी 13 लोग क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती हैं। सीएमओ ने बताया कि आखिरी कोरोना पॉजिटिव केस 18 मार्च को सामने आया था और उसके बाद से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिला में पूर्व में 16 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।