फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्रिपल आईटी ऊना का दीक्षांत समारोह आज, 136 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां

Sat, 23 Aug 2025 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना का सातवां दीक्षांत समारोह 23 अगस्त को होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच के अध्यक्ष, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रत्यायन मंडल (एनबीए) के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. मनीष गौर ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 135 बीटेक और एक पीएचडी छात्र सहित कुल 136 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। यह उपाधियां हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दी जाएंगी, जो संस्थान की समावेशिता और राष्ट्रीय गौरव के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
दीक्षांत समारोह में संस्थान द्वारा स्टार्टअप, शोध और तकनीकी उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। विद्यार्थियों ने संस्कृति आधारित पर्यटन, एआई संसाधन प्रबंधन, क्यूआर आधारित भुगतान, और बाइक रेंटल जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय नवाचार किए हैं। समारोह में इन नवाचारों की झलक और इन्क्यूबेशन सेंटर की पहल को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रिपल आईटी ऊना में लगेगा 100 किलोवाट का सौर संयंत्र
प्रो. गौर ने बताया कि संस्थान में 100 किलोवाट का सौर छत संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। साथ ही आईआईटी रोपड़ के सहयोग से साइबर-फिज़िकल सिस्टम लैब, आईआईटी कानपुर के नेतृत्व में 2.3 करोड़ की परियोजना, गरुड़ एयरोस्पेस के साथ ड्रोन तकनीक उत्कृष्टता केंद्र और पीएमकेवीवाई 4.0 योजना के तहत 1000 छात्रों के लिए प्रशिक्षण योजना जैसी उपलब्धियां संस्थान को तकनीकी उत्कृष्टता के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें