फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में पूरा होगा निर्माण, एक माह के भीतर होगा पुल का लोकार्पण: बबलू

Fri, 10 Jul 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। जिले की बहुप्रतीक्षित चुरुडू-लोहारली पुल परियोजना को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद वीरवार को प्रशासनिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति के दम पर सुलझता नजर आया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा कर स्पष्ट संदेश दिया कि अब किसी भी कीमत पर पुल निर्माण कार्य नहीं रुकेगा।
विज्ञापन




निरीक्षण के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि शेष निर्माण कार्य अगले 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा तथा एक माह के भीतर पुल का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लाखों लोगों की वर्षों पुरानी मांग है और सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मौके पर दो टूक शब्दों में कहा कि भूमि को लेकर अब कोई विवाद नहीं है। यदि कोई व्यक्ति बिना किसी वैधानिक आधार के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की सहायता लेकर भी निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए।
विज्ञापन




डीसी ने मौके पर मौजूद एसडीएम अंब पारस अग्रवाल और डीएसपी अंब अनिल पटियाल को निर्देश दिए कि उनके आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल प्रभाव से दूर किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना रुकावट जारी रह सके।


करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह पुल परियोजना जिले की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना योजनाओं में शामिल है। पुल का अधिकांश निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की ओर अंतिम छोर भूमि संबंधी अड़चनों के कारण अधूरा रह गया था, जिससे करोड़ों रुपये की यह परियोजना लंबे समय से उपयोग में नहीं आ पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें