फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वां नदी में नंदपुर क्रशर के पास रेत में दबी मिली बाइक

Fri, 10 Jul 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उफान पर आई स्वां नदी एक बार फिर खतरे का संकेत देती नजर आई। नंदपुर क्रशर के समीप नदी किनारे रेत में आधी दबी एक बाइक मिलने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल यह बाइक किसकी है और कब तेज बहाव में नदी में बहकर यहां पहुंची, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को एक राहगीर नदी किनारे से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नदी के बीचों-बीच रेत में आधी दबी एक बाइक पर पड़ी। उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
आशंका जताई जा रही है कि ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के दौरान तेज बहाव के साथ बाइक नदी में बहकर यहां पहुंची होगी। मौके पर मिली बाइक का पंजीकरण नंबर HP19C-9156 है। अब पुलिस इस नंबर के आधार पर बाइक के मालिक का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक किसी हादसे में नदी में बह गई या किसी अन्य कारण से वहां पहुंची।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जाएगी और पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें