फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बयानों से जनता को गुमराह कर रहे हैं कांग्रेस नेता : भाजपा

Mon, 10 Feb 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रेस वार्ता में भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा और देवेंद्र कौशल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जिन लोगों के नाम माफिया से संबंध जोड़कर ले रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का साहस दिखाएं।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने सवाल किया कि संतोषगढ़, मैहतपुर और पेखूबेला में बाहरी प्रदेशों की लॉटरी का अवैध धंधा किस नेता के इशारे पर चल रहा है? उन्होंने कहा कि यदि भाजपा अवैध खनन माफिया के साथ मिली हुई है तो कांग्रेस सरकार मूकदर्शक क्यों बनी बैठी है। अपनी सरकार होने के बावजूद केवल आरोप लगाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिन कर्मचारियों की कांग्रेस सराहना कर रही है, उनमें से एक पर 2019 में शराब माफिया को बचाने का केस दर्ज हुआ था।
उन्होंने पूछा कि कांग्रेस जनता को यह भी बताए कि संतोषगढ़ में महिला पुलिस कर्मी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बनाने वाले कौन थे और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की? उन्होंने कहा कि हवा-हवाई आरोप लगाने के बजाय अपनी सरकार में ठोस कदम उठाकर दिखाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें