फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने ऊना ब्लॉक से जिप प्रत्याशी मैदान में उतारे

Thu, 10 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस ऊना ने तीन वार्डों से जिला परिषद सदस्यों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना की बैठक विश्राम गृह ऊना में ब्लॉक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


हजारी लाल धीमान ने ऊना ब्लॉक से तीन जिला परिषद सदस्यों के लिए पार्टी उम्मीदवारों को चुनावी दंगल में उतार दिया है। धीमान ने बताया कि बहडाला वार्ड से महिला उम्मीदवार पुखराज कौर निवासी देहलां को पार्टी ने चुनाव में उतारा है। इसके अलावा जलग्रां वार्ड से भूपिंद्र सिंह ठाकुर निवासी अरनियाला को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, रायपुर वार्ड से अवतार सिंह निवासी पूना सनोली को पार्टी उम्मीदवार घोषित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह रायजादा ने ऊना ब्लॉक के तहत पड़ते सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से उतारे उम्मीदवारों का समर्थन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट होकर इन चुनावों में कार्य में डट जाए और विजय का परचम लहराने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन


इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वरुण पुरी, रौणख लाल, गुरचरण सिंह, राजेंद्र, गौरव कुमार, वरुण, अवतार, जरनैल, दीपक सहित अन्य कंाग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें