फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विवेक बोले, विरासत में मिला राजनीतिक अनुभव कांग्रेस पार्टी को करेगा मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी ने नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है। विनय कुमार एक अनुभवी, जमीनी और संगठनात्मक क्षमता से परिपूर्ण नेता हैं। जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि विनय कुमार को राजनीति का लंबा अनुभव विरासत में मिला है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र से उनके पिता छह बार विधायक रहकर जनता की सेवा कर चुके हैं और अब विनय कुमार ने विधायक के रूप में उन्होंने न केवल जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। बल्कि संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विवेक शर्मा ने कहा कि विनय कुमार के पास तीन वर्षों तक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अनुभव है, जिसका सीधा लाभ अब पार्टी को संपूर्ण प्रदेश में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें