फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉन्फेक्शनरी की दुकान में भड़की आग

Fri, 22 Jul 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हरोली
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सलोह में स्थित एक कॉन्फेक्शनरी की दुकान में आग भड़क गई। बताया जा रहा है कि अग्निकांड में दुकानदार का करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सलोह स्थित दुकानदार नीरज की कॉन्फेक्शनरी की दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। नीरज ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। अग्निशमन केंद्र ऊना की टीम में लीडिंग फायरमैन लाजिंद्र, चालक सतनाम सहित अन्यों ने घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार का करीब एक लाख का नुकसान आंका जा रहा है। अग्निशमन केंद्र प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर भेज कर आग पर काबू पाया गया। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें