हिमाचल पथ परिवहन निगम कार्यशाला रामपुर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एचआरटीसी कर्मी।संवाद
- फोटो : Una
परिचालक यूनियन ने किया धरना-प्रदर्शन
ऊना। हिमाचल पथ परिवहन निगम परिचालक यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एचआरटीसी कार्यशाला में गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर परिचालक यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि सरकार की तरफ से जो छठे वेतन आयोग का तहत लाभ कर्मचारियों के लिए दिए हैं।
उसका लाभ एचआरटीसी परिचालकों को नहीं मिल पा रहा है। परिचालक यूनियन के प्रधान अमरीश कुमार ने कहा कि सरकार परिचालक यूनियन के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसके विरोध में परिचालकों ने सरकार से खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर परिचालकों में अमरीश, संदीप, विक्की, सतपाल, धर्मपाल, रिशी शर्मा, सुखजिंद्र, रवि कुमार सहित अन्य परिचालक मौजूद रहे। संवाद