फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद दलदल में बदली सब्जी मंडी

Wed, 16 Mar 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
खस्ताहाल ऊना की सब्जी मंडी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊना सब्जी मंडी हल्की बारिश होने पर ही दलदल का रूप धारण कर लेती है। पुराना बस अड्ड के समीप बनाई गई सब्जी मंडी की हालत खस्ता बनी हुई है। सब्जी मंडी में रोजाना टनों के हिसाब से प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सब्जियों का आदान-प्रदान होता है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में गंदगी का आलम यह है कि यहां हर ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बारिश के दिनों तो यह दलदल का रूप धारण कर लेती है। जगह-जगह पर गड्ढों में बारिश का पानी भरा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी मंडी में किसानों को भी गंदगी के बीच सब्जी बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सब्जियों के ढेर सरेआम ही गंदगी के बीच देखे जा सकते हैं। गंदगी के ढेर में इस तरह सब्जियों को रखना लोगों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। वहीं, सब्जी मंडी में गंदगी से लोग खासे परेशान हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से सब्जी मंडी दलदल में बदल गई है।

यहां पर सब्जियां खरीदने आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोग राजीव, सोहन, मोहित, मोहन लाल, रवि, कश्मीर चंद, सोमा देवी सहित अन्यों ने बताया कि सब्जी मंडी में रोजाना सब्जियां खरीदने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन सब्जी मंडी में हर ओर गंदगी का आलम है। जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। उधर, कृषि उपज मंडी समिति ऊना के अध्यक्ष शिव कुमार सैणी ने कहा कि इस संबंध में शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें