फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध पूरा करें : डीसी

Sat, 21 Mar 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जल महोत्सव के माध्यम से लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध पूर्ण करने तथा नियमित जल गुणवत्ता परीक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन स्वच्छ, पर्याप्त और निर्बाध पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए जमीनी निरीक्षण व्यवस्था, तकनीकी मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही तंत्र को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। उपायुक्त जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अंतर्गत 8 से 22 मार्च 2026 तक जिले में जल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। ‘हर घर पानी-खुद निगरानी’ थीम के तहत जिले के पांचों विकास खंडों की चिन्हित पंचायतों में जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि 8 मार्च को ‘नारी नीर शक्ति दिवस’ के साथ जल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 11 मार्च को राष्ट्रीय स्तर के मेगा इवेंट तथा 16 मार्च को नदी दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को बद्दी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ विश्व जल दिवस के अवसर पर इस अभियान का समापन होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान जिला ऊना के विभिन्न विकास खंडों की 37 ग्राम पंचायतों में गतिविधियां आयोजित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें