फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंगड़त में बनेगा सामुदायिक केंद्र : मुकेश

Sat, 26 Mar 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/दुलैहड़
विज्ञापन
सम्मानित करते उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुंगड़त पंचायत के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए 50 लाख रुपये की लागत से एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को विवाह और अन्य सामाजिक समारोहों के लिए एक उचित स्थान की सुविधा सुनिश्चित होगी। इसके अलावा पंचायत में 15 लाख रुपये की लागत से मंसूूरी शली में एक रेन शेल्टर का निर्माण तथा 15 लाख रुपये की लागत से ही गांव के जलाशय का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उद्योगमंत्री शनिवार को ग्राम पंचायत कुंगड़त में लोगों की समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय पंचायत की मांग पर श्मशानघाट के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये तथा लखदाता मंदिर से सराय भवन तक रास्ते में तारकोल बिछाने को स्वीकृति दी, जबकि कुंगड़त स्कूल में कॉमर्स या विज्ञान में से किसी एक विषय में कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने स्थानीय पंचायत की मांग पर ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंचायत में जिम स्थापित करने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त कुंगड़त पंचायत के पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग पर उन्होंने कहा कि मामले को प्रदेश सरकार से उठाया जाएगा। उद्योगमंत्री ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे गांव के विकास के लिए अपना हरसंभव प्रयास करें। उनकी ओर से विकास कार्यों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली हलके में वर्तमान सरकार के गत तीन वर्षों के दौरान विकास की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं कार्यान्वित हुई हैं। इनमें 42 करोड़ रुपये की बीत एरिया सिंचाई योजना, पंडोगा में 150 करोड़ की लागत से नया औद्योगिक क्षेत्र, ऊना से हरोली की दूरी बहुत कम करने वाला स्वां नदी पर 56 करोड़ की लागत से हरोली-रामपुर पुल स्वीकृत किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी, ओबीसी आयोग के सदस्य एडवोकेट धर्म सिंह चौधरी, खादी बोर्ड के निदेशक सतीश बिट्टू, नगर पंचायत टाहलीवाल की अध्यक्ष राजबीर कौर, प्रधान कुंगड़त प्रवीण जोशी, उप-प्रधान चमन लाल, पूर्व प्रधान सुषमा देवी, दुलैहड़ के उप-प्रधान मनीश राणा, हरोली महिला कांग्रेस की सचिव मनोरमा देवी, दिनेश जोशी, राम स्वरूप, जसवंत सिंह, चरणपाल, जसपाल भट्टी, लखविंद्र सिंह राणा, मदन लाल, मोहन लाल भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें