फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वोल्वो बस और कार में टक्कर, जवाली निवासी दो लोगों की मौत

Tue, 21 Jan 2025 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
हादसे के उपरांत क्षतिग्रस्त आटिका और बस का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
ऊना/नंगल। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सोमवार रात को निजी वोल्वो बस और कार में हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों कांगड़ा जिले के जवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे में कार सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से चार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निजी वोल्वो बस मैक्लोडगंज धर्मशाला से दिल्ली की ओर जा रही थी। वहीं आर्टिका कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। इस दौरान नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार के परखचे उड़ गए। हादसे में घायल यात्रियों को कार की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया है।
हादसे में सुमन कुमारी (44) पत्नी राजेश कुमार निवासी जवाली की मौत हो गई थी, जबकि वासू (वरुण) निवासी जवाली ने उपचार के दौरान नागरिक अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए रघुवीर और उनकी पत्नी रंजू बाला निवासी धनेट, राजेश और वरुण निवासी जवाली को प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल नंगल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉ. परम सिंह ने कहा कि हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

वोल्वो सवार सभी लोग सुरक्षित
मैक्लोडगंज से दिल्ली की ओर जा रही निजी वोल्वो बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। जब बस में सवार लोगों से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। सभी लोग नींद में थे। बताया जा रहा है कि वोल्वो में ऐसे भी लोग थे, जिनकी सोमवार को फ्लाइट होनी थी, और उन्हें अन्य बसों से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

हादसे के उपरांत क्षतिग्रस्त आटिका और बस का दृश्य। संवाद

हादसे के उपरांत क्षतिग्रस्त आटिका और बस का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें