फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए नवाजी सहकारी समितियां

Fri, 20 Nov 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भर में उत्कृष्ट कार्य करने पर अव्वल रही अमलैहड़ जदीद, द्वितीय कोटला डोहगी और तृतीय रही पंडोगा सहकारी समितियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को देहलां में आयोजित 62वें जिला स्तरीय समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सहकारी सोसाइटियों को नवाजा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजावर निवासी ठाकुर हीरा सिंह ने 28 फरवरी, 1892 को देश में सहकारिता आंदोलन की बुनियाद रखी थी जिसकी गूंज पूरे देश में सुनी गई। इस मौके पर सहकारिता क्षेत्र में तेजी से उभर रहीं सोसाइटियों को भी सम्मानित किया गया।

ऊना ब्लॉक में टिब्बा ने प्रथम, बसोली ने द्वितीय, लालसिंगी सहकारी समिति ने तृतीय एवं कुरियाला समिति ने विशेष पुरस्कार हासिल किया। हरोली ब्लाक में बढेहड़ा, ईसपुर एवं नंगल खुर्द को क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय और हीरानगर को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन


गगरेट ब्लॉक में बडोह भद्रकाली, जोह खास एवं मवा कोहलां को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय और ऑयल सहकारी समिति को विशेष पुरस्कार मिला। बंगाणा ब्लॉक में हटली, बांदा व रौनखर को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय और बडूही को विशेष पुरस्कार दिया गया। अंब ब्लॉक में पलोह, पोलियां पुरोहितां समितियों को क्रमानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय और जोवार सहकारी समिति को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। 

उद्योग मंत्री ने कहा कि जिला में 366 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं जिनकी कुल कार्यशील पूंजी 12 अरब, 53 करोड़, 45 लाख, 77 हजार है। जिला ऊना में सहकारिता के साथ वर्तमान में 2 लाख 246 लोग सदस्यों के रूप में जुड़े हैं। इनका भागधन 33 करोड़ 22 लाख 26 हजार रुपये का है। उन्होंने कहा हरोली विधानसभा क्षेत्र के बढेड़ा में सहकारिता क्षेत्र में लॉ कालेज और नर्सिंग कॉलेज बुलंदियों की ओर अग्रसर है।

ये रहे मौजूद

जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतपाल रायजादा, हजारी लाल धीमान, कुशल, राकेश कैलाश, अवतार सिंह, कैप्टन जगदेव, मुकेश जसवाल, एसडीएम पृथीपाल सिंह, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, डीएफओ आरके डोगरा, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं पारस अग्रवाल, सहकारिता विभाग के जिला ऑडिट ऑफिसर रमेश जसवाल, निरीक्षक रवि जसवाल, जिला सहकारी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कमलदेव उपस्थित थे। नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा की छात्राओं ने इस अवसर पर लघु नाटिका एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें