फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में देर शाम गरजे बादल, बारिश संग चलीं तेज हवाएं

Sat, 04 Apr 2026 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना शहर में शुक्रवार शाम को मौसम खराब होने के बाद छाए बादल। विकास चौधरी
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में शुक्रवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप खिली तो कभी बादलों ने आसमान को ढक लिया जिससे लोगों को उमस और गर्मी दोनों का सामना करना पड़ा। दिनभर की इस आंखमिचौनी के बाद देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। शाम होते ही काले घने बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने लगीं जिससे कई स्थानों पर धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर मौसम के एकाएक करवट लेने के बाद किसानों के चेहरों पर अपनी फसल को लेकर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाओं लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें ऊना जिला के कुछ एक स्थानों पर भी तेज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसेे में विभाग ने लोगों को तेज हवा चलने के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है। ऊना में देर शाम कोई हल्की बारिश के बाद शाम को पारा गिर कर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें