34 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में बुधवार को सुबह के समय बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर को फिर धूप निकल आई। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।
जिले में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ऐसे में अधिकतम तापमान में भी बढ़ौतरी दर्ज हुई है।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बीते कुछ दिनों से बारिश न होने से किसान खेतों से खरपतवार को हटाने में जुट गए हैं। ऐसे में जहां मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होती है तो किसानों की परेशानी दोबारा बढ़ सकती है।
मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना है।