फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद शुरू करेगी विशेष मुहिम

Mon, 19 Aug 2024 03:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद जल्द विशेष अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत शहर की दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण से होने वाली दिक्कतों को लेकर भी उनसे विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहारी सीजन के दौरान शहर की तंग गलियों का बाजारों में अतिक्रमण काफी बढ़ जाता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के निपटारे के लिए नगर परिषद ने त्योहारी सीजन से पूर्व ही प्रक्रिया शुरू कर दी है। अतिक्रमण के चलते आपातकाल में बाजार से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाजारों में रहने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस अभियान के दौरान पहले चरण में दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा कि वह अपनी दुकानों के आगे सामान न रखें, ताकि लोगों को शहर में गुजरने से दिक्कत न हो।
शहर के पुलवाला बाजार, अरविंद मार्किट, पूरियां वाला बाजार, जीवन मार्केट व मुख्य बाजार की गलियां काफी तंग हैं। ऐसे में दुकानों के बाहर अतिक्रमण होता है। बाजार में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा नगर परिषद गलियों में लगने वाली अवैध रेहड़ियों को भी हटाने के लिए कार्रवाई करेगा। इस अभियान को लेकर नप जल्द ही व्यापारियों के साथ एक बैठक भी करेगा।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर परिषद जल्द अभियान शुरू करेगा। इस कड़ी में दुकानदारों को जागरूक भी किया जाएगा। साथ ही शहर की गलियों में लगने वाली रेहडिय़ों को भी हटाया जाएगा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें