फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाहत में कूड़ा फेंकने से नगर परिषद की गाड़ी रोकी, 18 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते मलाहत पंचायत में कूड़ा संयंत्र में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद बढ़ गया है। नगर परिषद की शिकायत के आधार पर कूड़ा फेंकने की गाड़ी को रोकने के मामले में 18 ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से मलाहत में स्थापित कूड़ा संयंत्र में कूड़े का निष्पादन करने को ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इससे पहले भी मलाहत कूड़ा संयंत्र में कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद हो चुका है। इसका अभी तक हल नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों ने इस मामले पर नगर परिषद और प्रशासन से खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मलाहत पंचायत के ग्रामीणों ने बीते वीरवार को नगर परिषद के डंपिंग वाहन को कूड़ा फेंकने से रोका। नप कर्मचारियों ने जब इस मामले में ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। नप की तरफ से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नगर परिषद के ईओ की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में 18 ग्रामीणों को खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि मलाहत पंचायत में कूड़ा संयंत्र लगने के बाद से कूड़े के निष्पादन का लोग विरोध कर रहे हैं। पंचायत निवासियों का कहना है कि कूड़ा संयंत्र शुरू किया जाता है तो इससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। नगर परिषद का कहना है कि उसने मलाहत में करोड़ों की लागत से अपनी जमीन पर कूड़ा संयंत्र लगाया है। इस मसले को सुलझाने के लिए नगर परिषद कई बार ग्रामीणों को बातचीत करने के लिए अपील की गई है। इसके बाद भी मामले का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मलाहत में कूड़ा फेंकने गए वाहन को स्थानीय लोगों ने रोका। इस मामले की पुलिस में शिकायत की है।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद की शिकायत के आधार पर मलाहत के 18 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट पैदा करने को लेकर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीण कूड़ा संयंत्र का कर रहे विरोध : प्रधान
मलाहत पंचायत के प्रधान गुरचरण सिंह ने बताया कि कूड़ा संयंत्र को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि संयंत्र शुरू होने क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें