ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से संचालित सुरक्षित बचपन अभियान-2026 के तहत जिले के 13 सरकारी और निजी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इनके माध्यम से कुल 2407 विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को बाल अधिकारों, संरक्षण और कानूनी सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा शर्मा ने डीएवी सेंटेनरी ऊना में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
न्यायिक दंडाधिकारी उर्वशी ने आदर्श पब्लिक स्कूल पंडोगा, तान्या ने मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ साइंस अंब और सोना ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही में कार्यक्रम आयोजित किए। इसी तरह पैनल अधिवक्ता केशव कुमार चंदेल ने त्यूड़ी, रेनू शर्मा ने अजौली और ज्योति किरण ने समूर कलां स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम किए।
परवीन ने संस्कार भलेती स्कूल बंगाणा, विकास लोहिया ने डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी और परवीन कुमारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल कलां में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
इसके अलावा नेहा पुरी ने कोटला कलां, शिखा ने एसबीएस मेमो पब्लिक स्कूल सोहारी और राकेश कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भद्रकाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि अभियान के तहत स्कूलों में लगातार जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं।