फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुख्यमंत्री ने 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना की समर्पित

Fri, 21 Jun 2024 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पेखुबेला में सौर उर्जा प्लांट का लोकापर्ण करते हुए मुख्यमंत्री। स्रोत डीपीआरओ
विज्ञापन
परियोजना से सालाना 6.61 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होगी
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व होगा प्राप्त

प्रतिवर्ष 2532 टन कार्बन उत्सर्जन में आएगी कमी

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को ऊना जिला के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा निर्मित 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना प्रदेश की जनता को समर्पित की। मुख्यमंत्री ने इस सौर परियोजना का शिलान्यास 2 दिसम्बर, 2023 को किया था और लगभग चार महीने में ही 15 अप्रैल, 2024 को इस परियोजना से बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया, जिसका वीरवार को मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। पेखूबेला परियोजना का निर्माण 220 करोड़ रुपये की लागत से 49 हेक्टेयर भूमि पर किया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना सालाना 6.61 करोड़ यूनिट विद्युत उत्पादन करेगी तथा प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष 2.90 रुपये प्रति यूनिट की दर से 19.17 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इस परियोजना में 82,656 सोलर मॉड्यूल स्थापित किए गए हैं और परियोजना से उत्पन्न बिजली की निकासी रक्कड़-टाहलीवाल ट्रांसमिशन लाइन से की जा रही है। पेखूबेला सौर परियोजना से प्रतिवर्ष 2,532 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण कार्य के दौरान 19,200 मानव कार्य दिवस सृजित किए गए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान, विधायक सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, उद्योग विभाग निदेशक राकेश प्रजापति, डीसी ऊना जतिन लाल, एसपी राकेश सिंह, अंकुश धीमान संयुक्त निदेशक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रंजीत, हरोली ब्लॉक कांग्रेस प्रधान विनोद बिट्टु समेत अन्य अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें