फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: छत्तरपुर टाडा गांव को नए साल में मिलेगी एक और पेयजल योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग ऊना खर्च कर रहा है 1.7 करोड़ रुपये की धन राशि
विज्ञापन


पेयजल योजना के निर्माण से तीन हजार की आबादी को होगा बड़ा लाभ

गर्मियों में आने वाली पेयजल किल्लत होगी दूर

नए वर्ष में क्षेत्रवासियों को मिलेगी पेयजल स्कीम की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते गांव छत्तरपुर टाडा के लिए अगल से एक और पेयजल योजना बन रही है। जल शक्ति विभाग ऊना की ओर से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। पेयजल स्कीम योजना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। नए साल में योजना को बनाकर जनतो को समर्पित करने का लक्ष्य तय किया गया है। हालांकि, इस व्यवस्था के बीच कार्य के लिए प्रस्तावित राशि का समय पर आना निर्धारित अवधि में कार्य संपन्न करने में अहम कड़ी होगा। जल शक्ति विभाग इस पेयजल योजना के निर्माण पर लगभग 1.7 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इ,स योजना से 3000 की आबादी को लाभ होगा। दूसरा जिन कुछ इलाकों में गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत थी, वह भी इस स्कीम से दूर होगी। योजना में बोर आदि होने का कार्य संपन्न हो चुका है। मशीनरी सहित पाइपलाइन का कार्य लंबित है। इसे कुछ दिनों में जल शक्ति विभाग ऊना के माध्यम से ठेकेदार पूरा करेगा। इस ग्राम पंचायत में पहले से भी एक स्कीम है। दूसरी बनने से यहां पेयजल सप्लाई और मजबूत होगी।
विज्ञापन


-



बोर आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। पानी की सप्लाई के लिए पाइपलाइन का कार्य भी आने वाले कुछ समय में पूरा कर लिया जाएगा। नए साल में इस योजना का कार्य पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-ई. राजेश शर्मा, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग ऊना-एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें