फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद जल्द शुरू करेगा टेंडर प्रक्रिया
विज्ञापन

निजी कंपनी के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। नगर परिषद ने शहर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की योजना को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीसीटीवी स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नगर परिषद की योजना के तहत पहले सात स्थानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके बाद अन्य सार्वजनिक स्थलों सहित प्रमुख स्थानों और पार्कों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर परिषद की काफी समय से अटकी सीसीटीवी लगाने की योजना पर नगर परिषद ने दोबारा प्रयास करने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए अब नगर परिषद जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इन सभी सीसीटीवी कैमरों को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे पुलिस की भी हर गतिविधि पर नजर बनी रहेगी। बता दें कि ऊना जिला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। पंजाब से सटा होने के कारण और नशे के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए इन सीसीटीवी कैमरों की मदद से चौकसी बढ़ाई जाएगी। नगर परिषद की तरफ से सैनिक कैंटीन, ऊना-रामपुर मार्ग, ऊना-टक्का मार्ग, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के समीप, ऊना-हमीरपुर मार्ग, सब्जी मंडी और भड़ौलियां कलां के पास सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था व अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। काफी समय से यह योजना लंबित चल रही थी लेकिन अब धरातल पर इसे लेकर कार्य किया जाएगा। -ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें