फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाईनमैन की मौत के मामले में विद्युत कर्मियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बडूही में लाइनमैन की मौत मामले में साथी कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है। लाइनमैन शाम लाल की मौत बिजली के खंभे पर काम करते समय हुई थी। हादसे के समय उसके साथ आए अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा है। सोमवार को विद्युत बोर्ड के लाईनमैन शाम लाल की बडूही में खंभे पर काम कर रहे थे। अचानक उन्हें करंट लग गया और उससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपक साहनी निवासी बडूही तहसील बंगाणा ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि सात जून को सुबह उसके घर के सामने लगे बिजली के खंभे पर लाइनमैन शाम लाल निवासी सलूरी तार ठीक कर रहा था। उसे बिजली का करंट लग गया और वह खंभे से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह हादसा विद्युत बोर्ड के अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। उधर, डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने शिकायतकर्ता दीपक साहनी के बयान पर साथी कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें