फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 42 डिग्री को छू गया तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गर्मियों के मौसम में जिले के पारे ने सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार को अधिकतम पारा दूसरी बार इस वर्ष का सबसे अधिक पारा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद अब दूसरी बार पारा 42 डिग्री तक पहुंचा है। जिले में सुबह उमस से लोग व्याकुल थे। इसके बाद लोग शाम तक अपने घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़क पर भी सन्नाटा छाया रहा। साथ ही शहर सहित जिले के बाजार भी सुनसान रहे। दुकानदार दो बजे तक उपभोक्ताओं का ही इंतजार करते रहे। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की चेतावनी दी है। इससे जिले के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ न्यूनतम तापमान 28 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दूसरी ओर मौसम विशेषज्ञ विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में बारिश होने के कोई भी आसार नहीं हैं। इससे जिला के पारे में वृद्धि होने के आसार हैं।
इनसेट
गर्मी से बढ़ी परेशानियां
जिले में गर्मी से किसानों को फसलों की सिंचाई करने के लिए दिन-रात कार्य करना पड़ रहा है। इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में रेतली जमीनों वाले किसानों को हर दूसरे दिन फसलों की सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें