फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में मरीजों को मिलेगी कैंटीन की सुविधा

Sun, 22 Mar 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। अस्पताल परिसर में कैंटीन सुविधा शुरू करने की दिशा में प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलते ही कैंटीन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में अब तक कैंटीन सुविधा न होने के कारण मरीजों व उनके परिजनों को खाने-पीने के लिए बाहर जाना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल परिसर में ही स्वच्छ और सुलभ भोजन उपलब्ध करवाने की यह योजना काफी अहम मानी जा रही है। कुछ माह पूर्व आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें कैंटीन सुविधा को प्राथमिकता दी गई। बैठक के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए डीपीआर तैयार करवाई और इसे उच्चाधिकारियों के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रस्तावित कैंटीन में साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां मरीजों के लिए हल्का और पौष्टिक आहार उपलब्ध रहेगा, वहीं तीमारदारों के लिए भी किफायती दरों पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। खाने की गुणवत्ता और कीमतों पर निगरानी रखने के लिए रोगी कल्याण समिति की भूमिका भी सुनिश्चित की जाएगी। कैंटीन संचालन के लिए तय मानकों का पालन किया जाएगा ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। सुविधा के शुरू होने से न केवल मरीजों को लाभ होगा बल्कि अस्पताल की सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन



सीएचसी थानाकलां में कैंटीन की सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही कैंटीन की सुविधा अस्पताल परिसर में शुरू की जाएगी।
-डॉ. अशोक दरोच, कार्यकारी खंड स्वास्थ्य अधिकारी थानाकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें