फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई ऊना में कैंपस साक्षात्कार अब 6 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय आईटीआई ऊना में मैसर्ज आईटीसी लिमिटेड कपूरथला फूड डिविजन पंजाब ने प्रस्तावित कैंपस साक्षात्कार प्रशासनिक कारणों से रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि पांच दिसंबर को होने वाले साक्षात्कार अब छह दिसंबर को होंगे।
इसमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रानिक्स मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल व्यावसायों में आईटीआई से प्रशिक्षण सत्र 2017, 2018, 2019 तथा 2020 के पासआउट 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को 10वीं, 12वीं, आईटीआई मार्कशीट, प्रमाण पत्रों की दो-दो सत्यापित प्रतियां, तीन पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड साथ लाना होगा। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थी को कंपनी प्रतिमाह 9557 रुपये वेतन और कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें