फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तूतड़ू में शिविर लगा 43 कुत्तों के किए ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपनिदेशक पशुपालन विभाग ऊना डॉक्टर विनय शर्मा के निर्देश पर उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत चराड़ा के गांव तुतड़ू में श्वान बधियाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह अभी तक जमीनी स्तर का सबसे बड़ा शिविर था। इसमें 13 मादा और 30 नर कुत्तों के ऑपरेशन बरनोह अस्पताल, पोली क्लीनिक ललड़ी और उपमंडल बंगाणा के विशेषज्ञों की टीम ने सफलतापूर्वक किए।
विज्ञापन

शिविर में सहायक निदेशक परियोजना डॉ. दिनेश परमार ने मुख्यातिथि के तौर पर हिस्सा लिया। उन्होंने वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी बंगाणा डॉ. सतेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभी तक जिलेभर का सबसे बड़ा शिविर था। इसमें सहायक निदेशक ने लगभग दर्जनों पशुपालकों को शवानों में टीकाकरण का महत्व और घातक बीमारी रेबीज जो कि पागल कुत्तों के काटने से होती है, के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने पालतू कुत्तों का नजदीकी पशु चिकित्सालय प्रभारी से रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाएं तथा समय पर टीकाकरण करवाते रहें। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों का भी टीकाकरण करवाएं, जो कि विभाग द्वारा मुफ़्त में किया जाता है। डॉक्टर सतिन्दर ठाकुर ने पशु पालकों को विभागीय परियोजनाओं की जानकारी के साथ पशु क्रेडिट कार्ड बनाने के बारे में भी जानकारी दी। डॉक्टर सतेंद्र ने क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम डॉ. राकेश शर्मा, पोली क्लीनिक ललड़ी शेषज्ञ टीम डॉ. मनोज, उपमंडल बंगाणा की टीम डॉ. राजेश जंगा, डॉ. अभिनव राणा का कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें