फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कारोबारी का फोन हैक कर की ठगी, सीएम के साथ व्हाट्सएप पर फोटो लगा मांगे पैसे

Mon, 28 Oct 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लोग हुए साइबर क्राइम की ठगी का शिकार
विज्ञापन

पीड़ितों ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाकर मांगी उचित कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। शातिर साइबर क्राइम की ठगी करने के आए दिन नए-नए तरीके अख्तियार कर रहे हैं। जहां एक ओर त्योहार अक्तूबर महीने में जोरों पर हैं, तो वहीं दूसरी ओर शातिर भी साइबर क्राइम के नए-नए तरीके अपना रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला ऊना जिला के चिंतपूर्णी और भरवाईं में सामने आया है। जहां पर एक कारोबारी का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ संयुक्त फोटो लगाकर व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से पैसे की मांग की गई, जिसमें तीन लोग इसके शिकार हुए हैं। कारोबारी का फोन हैक करके इस साइबर क्राइम की ठगी को अंजाम दिया गया है। इसमें कारोबारी की ओर से मदद की गुहार लगाकर शाम तक पैसे वापस आने का वादा किया। लोगों ने भी मुख्यमंत्री के साथ प्रसिद्ध कारोबारी का फोटो देखकर त्योहारी सीजन में सामान की खरीद को लेकर मदद के लिए हाथ बढ़ा दिए, लेकिन साइबर क्राइम की ठगी की भनक उन्हें तब लगी। जब कारोबारी ने कहा कि उनका फोन किसी ने हैक कर लिया है और उनका फोटो मुख्यमंत्री के साथ व्हाट्सएप पर लगाकर पैसे की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में साइबर क्राइम को शिकायत करके इस घटना में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाई गई।

तीन लोगों से सात हजार की हुई ठगी
तीनों लोग 5000, 1000 और 1000 की ठगी का शिकार हुए हैं। तीनों ने पुलिस से पैसे वापसी की गुहार लगाई है। बता दें कि व्हाट्सएप मोबाइल नंबर पर मुख्यमंत्री के साथ आइकॉन पर जो फोटो अकसर रहता था। उससे संदेश मोबाइल नंबर+91-9518046290 से आया है और पहले कुछ स्कैनर भेजे, लेकिन उनके ऊपर लिमिट कम होने की सूरत में पैसा नहीं भेज पाए। उसके बाद मोबाइल पर 7568151235 भेजा। इस पर विकास नाम अंकित आया और कहा गया कि इस पर आपका नाम नहीं आ रहा है, तो उसने कहा कि इसी पार्टी को पेमेंट करनी है। आप पैसा भेज कर स्क्रीनशॉट मेरे को भेज दें। शाम को पैसे वापस दे दूंगा। जैसे-तैसे करके 5000 रुपये गूगल-पे करवाएं और 7568151235 पर भेज दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में व्यवस्था होने की सूरत में ज्यादा ध्यान नहीं दिया और जब सुबह पैसे वापस लेने के लिए कॉल की, तो जिस नंबर पर पैसे भेजे गए वह नंबर बंद आया। वहीं, जिस पर व्हाट्सएप किया था, वह सब 8:00 बजे के करीब खुला था, उसके बाद बंद है। शिकायतकर्ताओं की ओर से एनसीआरपी नंबर 31210240007010 पर शिकायत दर्ज कर दी गई है। वहीं, साइबर क्राइम की टीम जांच में जुट गई है, ताकि अन्य कोई व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें