फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थानाकलां में श्रद्धालुओं की बस पलटी, परिचालक की मौत, कई घायल

Wed, 18 Mar 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। ऊना जिला के थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव थानाकलां के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार बाबा बालक नाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

इस हादसे में बस में सवार कई श्रद्धालु घायल हो गए जबकि परिचालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। श्रद्धालु दर्शन करके फगवाड़ा पंजाब जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें