फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुष्कर्म मामले में आरोपी जीजा दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 10 Jun 2026 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दौलतपुर चौक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी बड़ोह के रूप में हुई है, जो पीड़िता का रिश्ते में जीजा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसका 34 वर्षीय जीजा उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर बद्दी ले गया। वहां आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और देर रात आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने मंगलवार सुबह आरोपी को न्यायालय में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

उधर, शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी करवाया है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें