फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्किये से कारोबार का बहिष्कार : जो हमारा नहीं, हम भी ऐसे देश के नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने एकजुट होकर बजाया तुर्किये के खिलाफ बिगुल
विज्ञापन

बोले- आयात से लेकर निर्यात पर भारत में रोक लगाए केंद्र सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। तुर्किये देश का भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते युद्ध की परिस्थितियों में पाक का साथ देने पर व्यापारी वर्ग भड़क गया है। कहा कि जो हमारे साथ नहीं, हम भी ऐसे देश के साथ नहीं और हर तरह के लेनदेन का बहिष्कार का बिगुल व्यापारियों ने बजा दिया है। तुर्किये देश ने ऐसा करके अपना दोहरा चरित्र दिखा दिया है। इससे हर भारतवासी को सबक लेना चाहिए। तुर्किये से हर प्रकार के सामान के आयात पर पूरी तरह से रोक लगाने की केंद्र सरकार से मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाक देश का समर्थन करके तुर्किये देश को निर्यात और आयात बंद होना चाहिए। व्यापारी पूर्ण रूप से तुर्किये देश के हर तरह के सामान का बायकॉट करेंगे।
बाक्स
हिमाचल व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा का कहना है कि पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किये देश ने अपना दोहरा चरित्र दिखाया है। प्रदेश में व्यापारी एकजुट होकर तुर्किये देश के हर कारोबार का बहिष्कार करते हैं।
विज्ञापन

बाक्स
मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष ऐरी नोनू ने कहा कि आतंकवाद की लड़ाई में तुर्किये के पाकिस्तान से साथ खड़े रहने से यह साबित हो गया है कि तुर्किये भी भारत का दुश्मन है। ऐसे में तुर्किये से आयात होने वाले हर प्रकार के सामान पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए।
बाक्स
बड़ूही की प्रसिद्ध करियाना कारोबारी सतीश महता का कहना है कि तुर्किये देश से आने वाला किसी प्रकार का किराना सामान अब हम अपनी दुकान में नहीं बेचेंगे। क्योंकि तुर्कीये देश हमारे देश के खिलाफ आतंकवादी देश पाकिस्तान के समर्थन में था।
बड़ूही क्षेत्र के ही किराना दुकानदार रजनीश कौशल का कहना है कि भारत कई प्रकार का सामान जैसे जैतून का तेल, अखरोट, किशमिश आदि तुर्किये से मांगता है। हम अब पूर्ण रूप से इस सामान का बायकॉट करेंगे और अपनी दुकान पर बेचने के लिए उपलब्ध नहीं रखेंगे।
बाक्स
बड़ूही के नरिंदर कुमार का कहना कि ज़ब तुर्किये में आपदा आई तो सबसे पहले भारत ने उसकी सहायता की थी। अब भारत देश की पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति बन गई तो तुर्किये ने भारत को धोखा देकर पाकिस्तान आतंकी देश के साथ खड़ा हो गया।
विज्ञापन

बंगाणा क्षेत्र के व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ शैंटी ने बताया कि बंगाणा व्यापार मंडल ने यह फैसला लिया है कि तुर्किये से आने वाली सभी प्रकार की वस्तुओं व खाद्य पदार्थों का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा। बंगाणा बाजार में पहले ही चाइना माल का बहिष्कार किया गया था और अब तुर्की से आने वाली सभी वस्तुओं का भी बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें